पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार जोन में बांटेंगे मंडी परिसर को, 500 दुकानें लगेंगी

चार जोन में बांटेंगे मंडी परिसर को, 500 दुकानें लगेंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ. सब इंजीनियर ने कलेक्टर को हाट बाजार को शिफ्ट करने की पूरी जानकारी दी।

हाट बाजार शिफ्ट करने से पहले अधिकारियों ने देखे इंतजाम

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

साप्ताहिकहाट बाजार लगाने के लिए मंडी परिसर को अलग-अलग चार जोन में बांटा जाएगा। यहां करीब 500 दुकानें एक साथ लगेंगी, जिससे दुकानदारों के साथ ही खरीदारों को भी आसानी होगी। हाट बाजार शिफ्ट करने से पूर्व सोमवार शाम कलेक्टर बी.चंद्रशेखर, एसडीएम अंबाराम पाटीदार, सीएमओ एमआर निंगवाल सहित अन्य अधिकारी मंडी की व्यवस्थाएं देखने पहुंचे। यहां नगरपालिका के उपयंत्री नीलेश पंचोली ने हाट बाजार का पूरा नक्शा कलेक्टर के समक्ष रखा। उन्होंने बताया करीब 8 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में पूरा बाजार लगेगा। इसी में पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था होगी, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। कलेक्टर ने मंडी सचिव यूएल गुप्ता को लोगों की सुविधा के लिए एक और गेट बनाने के निर्देश भी दिए।

किसजोन में क्या रहेगा

> एक जोन कपड़ा कारोबारियों का होगा। इसमें रेडीमेट कपड़ों के साथ ही सिलाई मशीन वाले भी बैठेंगे।

> एक जोन कटलरी अन्य सामान बेचने वालों के लिए आरक्षित रहेगा।

> सब्जी फल विक्रेताओं के लिए अलग क्षेत्र होगा।

> अलग से पार्किंग जोन बनाया जाएगा। जहां खरीदी के लिए आने वाले लोग अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।