पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनाया जलमाता मां मरियम का पर्व

धूमधाम से मनाया जलमाता मां मरियम का पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम कुंडला अंतोनपुरा चर्च में हुए आयोजन, मुख्य याजक फादर जॉर्ज भूरिया ने दिए प्रवचन

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

जबहम मां के चरणों में जाते हैं तो सभी दु:ख परेशानियां भूल जाते हैं। मां के आंचल में हर एक के लिए प्यार दया उमड़ पड़ती है और मां मरियम अपने पुत्र प्रभु यीशु की मध्यस्थता द्वारा हमारी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है।

यह बात मुख्य याजक प्रवचक फादर जॉर्ज भूरिया ने कही। वे ग्राम कुंडला अंतानेपुरा चर्च में जल माता ग्रोटो पर प्रार्थना मिस्सा पूजा के दौरान समाजजनों को संबोधित कर रहे थे। मिस्सा पूजा से पहले जुलूस निकाला गया। इसके बाद मां मरियम का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान फादर जॉर्ज ने कहा मां मरियम में दीनता का गुण होने से ईश्वर की मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमें भी दीन बनकर दूसरों की सेवा करते हुए जीवन के अंतिम क्षण तक ईश्वर को धन्यवाद देते रहना चाहिए। उन्होंने कहा जीवन में दु:ख, परेशानियां आती-जाती रहेंगी, उसे सहन करें जैसा कि माता मरियम ने सभी दु:ख अकेले सहे और ईश्वर ने उन्हें महान बना दिया। मिस्सा पूजा में कैथोलिक डायसिस के पीआरओ फादर स्टीफन वीटी, फादर अमुदकणी, फादर पीटर कटारा, फादर तिलवेस्टर, फादर अनिल केरकेटा, फादर रफाएल भाबोर, फादर आलोक मिंज भी मौजूद थे। कैथोलिक चर्च के संचालक फादर लारेंस ने सभी पुरोहित समाजजनों का स्वागत किया। राजू डामर ने निवेदन प्रार्थना का वाचन किया। समारोह में पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, पीटर बबेरिया, राजू कटारा, सचिव नाथू बारिया, नानसिंह मेड़ा, मास्टर मडिया मेड़ा, मास्टर अंतोन मेड़ा मौजूद थे। संचालन फादर सोनू वसुनिया ने किया।

प्रार्थना के दौरान मौजूद समाजजन।