- Hindi News
- आदिवासी भाषा में सुनाएंगे प्रभु आगमन का संदेश
आदिवासी भाषा में सुनाएंगे प्रभु आगमन का संदेश
कल से ईसाई समुदाय के घर-घर गूंजेंगे कैरोल गीत, घरों में सजाई जाएगी आकर्षक झांकी
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
ईसाईसमाज क्रिसमस पर्व की तैयारियों में जुट गया है। घरों में रंग-रोगन के साथ बालक यीशु के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। चर्च में भी झांकी बनाई जाएगी। दिसंबर से कैरोल सोंग के रूप में घर-घर प्रभु के आगमन का संदेश सुनाया जाएगा। खास बात यह है कि लोकसंस्कृति के अनुरूप कैरोल सोंग अंग्रेजी भाषा के साथ आदिवासी भाषा में होंगे। कैरोल सोंग के लिए कार्ययोजना बना ली गई है। इसके लिए कुल 15 टोलियां बनाई गई हैं, जो आठ दिनों में 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर जाकर कैरोल सोंग के साथ पारिवारिक प्रार्थना करेगी।
कैरोल सोंग के लिए यहां जाएंगी टोलियां
झाबुआ. शहर में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।