- Hindi News
- कांग्रेस की बैठक में खाद की कमी की चिंता, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में खाद की कमी की चिंता, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
मुख्य मार्गों से नारेबाजी करते हुए िनकले कांग्रेसी
पार्टीकार्यालय में बैठक के बाद पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में रैली निकाली गई। मुख्य मार्ग से होती हुई रैली कलेक्टोरेट पहुंची। यहां एसडीएम अंबाराम पाटीदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य रमेश डोशी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री यामिन शेख, अलीमउद्दीन सैयद, जामसिंह अमलियार, हर्ष भट्ट, गजराजसिंह पुरोहित, काली मेडा, बेबी बारिया, पारसिंह डिंडोर, धुमा भाभोर, किसान कांग्रेस के नंदलाल मैण, अनसिंह भाभोर, अनसिंह भूरिया, धुमा भाभोर, विनय भाभर, विजय भाभर, गौरव सक्सेना आदि मौजूद थे।
झाबुआ. कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
झाबुआ. पूर्व सांसद के नेतृत्व में कांग्रेसियों की बैठक हुई।
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में सोमवार को खाद संकट और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
प्रदेशसहित जिले में खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा। 242 रुपए की थैली उन्हें 500 रुपए में खरीदना पड़ रही है। जिससे किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। भाजपा नेता और दलाल अधिकारी मिलकर बंदरबाट करने में लगे हैं।
यह बात पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कही। वे सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा खुद को किसानों का पुजारी बताकर सत्ता में आई भाजपा आज उन्हीं किसानों के साथ छल कर रही है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते अन्नदाता परेशान हैं। खाद की कालाबाजारी हो रही है। जिले में कई किसानों को रियायती दर पर एवं सहकारी संस्थाओं से खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है। गरीब किसान महंगा नकली खाद खरीदने को मजबूर है।
भूरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा आम जनता के अच्छे दिन गायब हो गए हैं। केवल भाजपा नेता, दलाल पूंजीपतियों के अच्छे दिन आए हैं। जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरसिंह भूरिया ने कहा पंचायत चुनाव में सभी पार्टी कार्यकर्ता नेताओं को एकजुट होकर भाजपा के भ्रामक प्रचार से बचना होगा। चुनाव