- Hindi News
- लड़कियों को छेड़ने वाले तीन लड़कों को पकड़ा निर्भया टीम ने
लड़कियों को छेड़ने वाले तीन लड़कों को पकड़ा निर्भया टीम ने
बुनियादी हाईस्कूल के गेट पर बैठे थे, पूर्व में भी दो बार दे चुके थे हिदायत
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
स्कूलके गेट पर बैठकर लड़कियों को छेड़ने वाले तीन लड़कों को निर्भया टीम ने पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। तीनों को अपने लंबे बाल कटवाने और भविष्य में स्कूल के बाहर नजर नहीं आने की हिदायत देकर रवाना किया। मामला सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। सज्जन रोड स्थित बुनियादी हाईस्कूल के बाहर युवराज पिता हरीश, संतोष पिता सोहन सुनील पिता केसवा खड़े थे। पूर्व में भी दो बार उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया था, लेकिन वे अपनी आदत से बाज नहीं आए। सोमवार को नियमित गश्त के दौरान जब निर्भया टीम की प्रधान आरक्षक बन्नू सोलंकी, महिला आरक्षक प्रेमसुधा राणा चालक भूपेंद्रसिंह को तीनों लड़के फिर से स्कूल के बाहर नजर आए तो गाड़ी रोकी और उन्हें धरदबोचा। पुलिस को देख तीनों लड़कों के होश उड़ गए। वे हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। ऐसे में निर्भया टीम ने तीनों से उठक-बैठक लगवाते हुए भविष्य में कभी स्कूल के बाहर नजर नहीं आने की हिदायत दे दी। यही नहीं, उनके लंबे बाल भी कटवाने को कहा।
निर्भया टीम ने तीनों लड़कों से उठक-बैठक भी लगवाई।