- Hindi News
- आदिम जाति सेवा संस्था मदरानी में 11 संचालक चुने गए
आदिम जाति सेवा संस्था मदरानी में 11 संचालक चुने गए
आदिम जाति सेवा संस्था मदरानी में 11 संचालक चुने गए
मेघनगर/थंादला | आदिमजाति सेवा सहकारी संस्था मदरानी में 11 संचालक चुने गए हैं। पीठासीन अधिकारी पंवार ने बताया चेनसिंह पिता टोटा, मंजु पिता लालू, बाबू पिता तेनसिंह, चुन्नी बाई पति नारू, जवरा पिता रामसिंह, तोलिया पिता दीता, दीतमल पिता पीतर, बोदरा पिता पेमा, नूरा पिता कलजी, रूसमाल पिता मानजी बसु पिता मढ़िया संचालक चुने गए। इनमें से 7 संचालक भाजपा समर्थित चुने गए। अध्यक्ष का चुनाव 12 दिसंबर को होगा।
हिंदूसम्मेलन पर की चर्चा
झाबुआ | विश्वहिंदू परिषद की बैठक रातीतलाई स्थित परिषद के कार्यालय पर रखी गई। जिसमें विहिप के जिला संगठन मंत्री पप्पू कोहली ने मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने 31 दिसंबर को उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर होने वाले हिंदू सम्मेलन के संबंध में परिषद के कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
यूरियाके लिए कांग्रेस का धरना 12 को
धार | प्रदेशस्तरीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी यूरिया एवं डीएपी खाद किसानों को नहीं मिलने को लेकर 12 दिसंबर दोपहर 1 बजे से मोहन टॉकिज चौराहे पर धरना देगी। नेतृत्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम करेंगे। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौंपा जाएगा। जानकारी राजेश पटेल ने दी।