- Hindi News
- शिविर में किया बच्चों का मूल्यांकन कैिलपर्स प्रमाण पत्र देंगे
शिविर में किया बच्चों का मूल्यांकन कैिलपर्स प्रमाण पत्र देंगे
जबलपुर के डॉ. ने दिनभर में 171 बच्चों का परीक्षण किया, चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही भी हुई
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
विशेषआवश्यकता वाले बच्चों के लिए सोमवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान झाबुआ, रामा राणापुर ब्लॉक के 171 बच्चों का परीक्षण किया गया।
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश और कलेक्टर तथा जिला शिक्षा केंद्र के मार्गदर्शन में जिले में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहला शिविर सोमवार को झाबुआ में हुआ। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाले शिविर की शुरुआत फीकी रही। 11 बजे तक पंडाल सूने थे। एकाध बच्चा ही नजर रहा था। लेकिन 12 बजे बाद तीनों ब्लॉक से विकलांग नि:शक्त बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया। शिविर में झाबुआ के 78, रामा 57 तथा राणापुर 36 बच्चे पहुंचे। जिनका परीक्षण जबलपुर से आए डॉ. दीपक शर्मा ने किया। कैलिपर्स के लिए भी बच्चों अलग से परीक्षण हुआ। शिविर में मेडिकल बोर्ड के चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई भी की गई। आईईडी प्रभारी राजेंद्र बारिया ने बताया प्रमाण पत्र सामग्री बनने के बाद विद्यार्थी की संस्था में पहुंचाई जाएगी। जहां से उन्हें इसका वितरण किया जाएगा। शिविर में पहली से आठवीं के अतिरिक्त संस्था से बाहर के 6 से 14 वर्ष के बच्चे भी पहुंचे।
जबलपुर के डॉ. ने दिनभर में 171 बच्चों का परीक्षण किया, चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही भी हुई
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
विशेषआवश्यकता वाले बच्चों के लिए सोमवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान झाबुआ, रामा राणापुर ब्लॉक के 171 बच्चों का परीक्षण किया गया।
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश और कलेक्टर तथा जिला शिक्षा केंद्र के मार्गदर्शन में जिले में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहला शिविर सोमवार को झाबुआ में हुआ। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाले शिविर की शुरुआत फीकी रही। 11 बजे तक पंडाल सूने थे। एकाध बच्चा ही नजर रहा था। लेकिन 12 बजे बाद तीनों ब्लॉक से विकलांग नि:शक्त बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया। शिविर में झाबुआ के 78, रामा 57 तथा राणापुर 36 बच्चे पहुंचे। जिनका परीक्षण जबलपुर से आए डॉ. दीपक शर्मा ने किया। कैलिपर्स के लिए भी बच्चों अ