- Hindi News
- समझौता शिविर में हुआ 8 प्रकरणों का निराकरण
समझौता शिविर में हुआ 8 प्रकरणों का निराकरण
समझौता शिविर में हुआ 8 प्रकरणों का निराकरण
बरझर| डिफाल्टरकर्जदारों के लिए बैंक द्वारा चलाए जा रहे विशेष समझौता शिविर में रविवार को 8 बकायादारों के प्रकरणों का निराकरण कर करीब 1 लाख 25 हजार रुपए में समझौते किए गए। नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण र्बैंक के शाखा प्रबंधक टीएस बघेल ने बताया बैंक द्वारा पुराने डिफाल्टर कर्जदारों के लिए दिसंबर माह में रविवार को समझौता शिविर लगाए जा रहे हैं। बोरकुंडिया मे क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी अशोक साहू के मार्गदर्शन में शिविर लगाया गया था। साहू ने बताया इस तरह के शिविर में ग्राहकों के साथ बैंक समझौता कर ग्रामीणों को यथासंभव मदद करती है। इस अवसर पर शाखा के संजय संवत्सर भी मौजूद थे।