कैंसर रोग निदान शिविर 25 को
कैंसर रोग निदान शिविर 25 को
झाबुआ | जिलाअस्पताल में आगामी 25 दिसंबर को कैंसर रोग निदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुंबई के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेढ़ारकर मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देंगे।
परखवीसी 16 को
झाबुआ | 16दिसंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परख वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें रबी सीजन के लिए खाद-बीज उपलब्धता के साथ ही पंचायत चुनाव, लोक सेवा गारंटी के प्रकरण, सड़क पर घुमने वाले बच्चें के लिए खुला आश्रय गृह खोलने तथा गुमशुदा बच्चों के संबंध में चर्चा की जाएगी।