नपा के सामने से बाइक चोरी
नपा के सामने से बाइक चोरी
झाबुआ | धारनिवासी युवक की बाइक नगर पालिका कार्यालय के सामने से चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार युवक जावेद पिता छोटे खान मंसूरी बाइक (एमपी 11 एमडी 7993) लेकर आया था। उसने नगर पालिका कार्यालय के बाहर बाइक खड़ी की। कुछ देर बाद आकर देखा तो बाइक गायब थी। झाबुआ कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।