- Hindi News
- झाबुआ के कन्या उमावि को गोद लिया, गांव का चयन बाकी
झाबुआ के कन्या उमावि को गोद लिया, गांव का चयन बाकी
झाबुआ के कन्या उमावि को गोद लिया, गांव का चयन बाकी
झाबुआ | मप्रडिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा पूरे प्रदेश में स्वच्छ भारत एवं स्वच्छ मध्यप्रदेश अभियान के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर जिले में एक कन्या शाला और एक गांव गोद लिया जाएगा। इसी क्रम में एसोसिएशन ने झाबुआ की कन्या उमावि को गोद लिया है। वहीं गांव का चयन करना बाकी है। एसोसिएशन के स्वच्छता अभियान के प्रांतीय संयोजक धर्मेंद्रसिंह तोमर ने बताया गोद ली गई स्कूल में बालिकाओं के लिए शौचालय का निर्माण करने के साथ ही पुराने शौचालयों की मरम्मत की जाएगी। पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे। साथ ही अन्य कार्यों के जरिए स्कूल को आदर्श बनाया जाएगा। कन्या उमावि का चयन जिला पंचायत सीईओ धनराजू एस के निर्देशानुसार किया गया है। एक गांव का चयन भी जल्द कर लिया जाएगा।