पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्श्वनाथ तीर्थ पर मनाया जाएगा मूलनायक प्रभु का पांच दिनी जन्म कल्याणक महोत्सव

पार्श्वनाथ तीर्थ पर मनाया जाएगा मूलनायक प्रभु का पांच दिनी जन्म कल्याणक महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री संघ आचार्य श्री तीर्थेंद्रसूरी समिति की बैठक में लिया निर्णय

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

किशनपुरीस्थित श्री गौड़ीजी पार्श्वनाथ तीर्थ पर मूलनायक प्रभु श्री पार्श्वनाथ का 14वां जन्म कल्याणक महोत्सव 15 से 19 दिसंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री संघ आचार्य श्री तीर्थेंद्रसूरी समिति की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। समिति के संजय कांठी ने बताया उक्त महोत्सव श्री ऋषभचंद्रविजयजी की प्रेरणा से मंदिर की प्रतिष्ठा के समय से निरंतर मनाया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत तेले तीन दिन के एकासने के तपस्वियों की धारणा से होगी। दूसरे दिन प्रभु श्री आदेश्वर भगवान की पंच प्रकारी पूजन की जाएगी। तीसरे दिन पौ दशमी जिसे प्रभु पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, उस दिन भगवान की पंच प्रकारी पूजन पढ़ी जाएगी। साथ ही साधार्मिक वात्सलय का आयोजन होगा। सभी तपस्वियों के एकासने की व्यवस्था श्री गौड़ीजी तीर्थ पर होगी। महोत्सव के चौथे दिन दादा राजेंद्रसूरीश्वरजी की अष्टप्रकारी पूजन की जाएगी। अंतिम दिन तपस्वियों के पारणे के साथ पांच दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान प्रतिदिन प्रभु की सुंदर अंगरचना सामूहिक लाभार्थी परिवार की ओर से होगी।

महोत्सव समिति गठित

आयोजन के लिए श्री गौड़ी पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव समिति का गठन भी किया गया है, जिसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र पगारिया को अध्यक्ष महेश कोठारी को सचिव नियुक्त किया है। उपाध्यक्ष पारस गांधी जितेंद्र वरमेचा, सह सचिव अमित मेहता, कोषाध्यक्ष विराट पितलिया तथा प्रचार मंत्री कुलदीप राठौर को बनाया। मीडिया प्रभारी रिंकू रूनवाल शालिन जैन होंगे। इस मौके पर श्री संघ के वरिष्ठ भभूतमल वेवइजी, आचार्य तीर्थेंद्र समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक राठौर, तेजप्रकाश कोठारी, अनिल राठौर, मनोज खाबिया, अनिल जैन, सौरभ संघवी, महोत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोहर मोदी, सुरेश कांठी, श्री संघ के वरिष्ठ संजय मेहता, कुलदीप राठौर, अमित मेहता, रितेश राठौर आदि मौजूद थे।