पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजरात के साथ ही सीमावर्ती मध्यप्रदेश राजस्थान में चोरी लूट की वारदात को दे चुके थे अंजाम

भास्करसंवाददाता | दाहोद

दाहोदपुलिस ने दो अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई। दोनों के विरुद्ध गुजरात सहित सीमावर्ती मध्यप्रदेश राजस्थान में कुल 21 अपराध पंजीबद्ध है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा छापरी गांव में कालीडेम की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक (जीजे 20 एल 3710) से रहे दो युवकों को शंका के आधार पर रोका गया। पुलिस को देखकर उनके होश उड़ गए। जब दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला दोनों बदमाश झाबुआ जिले के निवासी है। उनमें से एक दिलीप पिता मानू पारगी ग्राम बालवासा का रहने वाला है तो दूसरा विक्रम धुलिया निनामा ग्राम सातसेरा में रहता है। उनके पास जो बाइक थी वो उन्होंने लीमड़ी से चुराई थी। पूछताछ में पता चला दोनों बदमाशों ने अपनी गैंग के साथ मिलकर लीमड़ी, लीमखेड़ा, झालोद, संतरामपुर, मोड़ासा के साथ ही सीमावर्ती मध्यप्रदेश में काकनवानी थांदला और राजस्थान राज्य के सलोपाट आनंदपुरी थानाक्षेत्र में लूट चोरी की वारदातें की। पूछताछ में अब उनके साथियों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।