पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर सही सलामत घर पहुंच गया बालक

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर सही-सलामत घर पहुंच गया बालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम मेलपाड़ा के एक बालक को सोमवार सुबह अपहरण कर मुंबई ले गए थे बदमाश

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

हिम्मतऔर साहस के बल पर एक बालक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर सही-सलामत अपने घर पहुंच गया। 8 दिसंबर को गांव के पास से ही तीन लोग उसका अपहरण कर मुंबई ले गए थे। जहां बालक उन्हें चकमा देकर भाग निकला।

संदीप पिता पेमा डामोर (14) निवासी मेलपाड़ा (झाबुआ) कैथोलिक मिशन स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में कक्षा 9वीं का छात्र है। 8 दिसंबर को वह सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला। रोज की तरह गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर वाहन की राह देख रहा था। काफी देर बाद भी कोई वाहन नहीं आया। लिहाजा बड़े भाई ने स्कूल का समय निकल जाने की बात कहकर उसे वापस घर जाने को कहा। संदीप घर जा रहा था तभी रास्ते में एक सफेद कलर की टवेरा वाहन के चालक ने उससे रास्ता पूछा। इस बीच तीन लोग गाड़ी से बाहर निकले और संदीप को गाड़ी में धकेल दिया। हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दी। कुछ देर बाद उसे पानी में बेहोशी की दवाई मिलाकर पिला दी। मंगलवार सुबह उसे होश आया तो उसने खुद को एक होटल के कमरे में बंद पाया।

इंदौर की बजाए उज्जैन उतर गया

अवंतिका एक्सप्रेस में बैठा संदीप बुधवार सुबह इंदौर की बजाए उज्जैन उतर गया। यहां उसने देवास गेट थाने पर जाकर पुलिस की मदद ली। पुलिस को सारा किस्सा बताया। संदीप के बताए नंबर पर पुलिस ने माता-पिता को सूचना दी। इसके बाद माता-पिता उसे उज्जैन लेने पहुंचे। बुधवार रात उसे परिजन गांव लेकर आए गए। गुरुवार सुबह संदीप भाई कैलाश पिता पेमा के साथ कोतवाली पहुंचा और मामले से पुलिस को अवगत कराया।

^ बालक द्वारा बताए गए घटनाक्रम के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। रचनाभदौरिया, एसडीओपी,झाबुआ

20 रुपए थे जेब में, मदद मांग लिया ट्रेन का टिकट

होटल के कमरे में बंद संदीप ने अपहरणकर्ताओं को जैसे-तैसे झांसा दिया और वहां से भाग निकला। बाहर जाकर उसे पता चला वह मुंबई गया है। लोगों को उसने सारी कहानी बयां की और मध्यप्रदेश जाने वाली ट्रेन के बारे में पूछा। इस पर लोगों ने मुंबई सेंट्रल जाने को कहा। जेब में मात्र 20 रुपए थे। लिहाजा वह दस रुपए का टिकट लेकर बस में बैठकर कुर्ला गया, इसके बाद यहां से 10 रुपए का टिकट लिया और मुंबई सेंट्रल पहुंचा। यहां किसी व्यक्ति से उसने मदद मांगी, जिसने उसे मंगलवार शाम अवंतिका एक्सप्रेस का