- Hindi News
- संगीत के साथ योग की जुगलबंदी देख दंग रह गया हर कोई
संगीत के साथ योग की जुगलबंदी देख दंग रह गया हर कोई
योग की प्रस्तुति देती बालिका।
ये रहे विजेता
भरतनाट्यम में प्रथम मृणाली झरबड़े रही। लोक गीत स्पर्धा में नोगांवा के सनातन मंडल ने पहला मदरानी के दल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में मदरानी का दल प्रथम उमरकोट का दल दूसरे स्थान पर रहा। एकल नृत्य में निधि त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बांसुरी वादन बांसुरी वादन गिटार वादन मेें चंद्रराज शर्मा अव्वल रहा।
युवा उत्सव में विद्यार्थी उपस्थित थे।
मृणाली ने भरत नाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिले के 6 विकासखंड के 265 युवाओं ने की सहभागिता, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल युवा संभागस्तरीय स्पर्धा में करेंगे सहभागिता
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
खेलएवं युवा कल्याण विभाग ने शुक्रवार को डीआरपी लाइन स्थित सामुदायिक भवन में युवा उत्सव का आयोजन किया। इसमें जिले के 6 विकासखंड से आए 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के कुल 265 युवाओं ने सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सबसे खास प्रस्तुति रही देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से योग में एमएससी कर रही झाबुआ जिले की एक मात्र युवा गरिमा जायसवाल की। उन्होंने संगीत के साथ योग की ऐसी जुगलबंदी की कि हर कोई दंग रह गया। उत्सव का औपचारिक उद्घाटन होने के बाद एकल समूह विधाओं में अलग-अलग दलों के साथ युवाओं ने एक के बाद एक प्रस्तुतियां देना शुरू की। इन्हीं के बीच गरिमा ने योग मुद्राओं की संगीतमय प्रस्तुति दी। संगीत के साथ जब उसने एक-एककर जटिल आसन सहज रूप से करके दिखाए तो मौजूद युवाओं के साथ ही अतिथि भी अचंभित रह गए। अतिथियों द्वारा उनका सम्मान भी किया गया। निर्णायक की भूमिका प्रेम सतोगिया कुसुम भूरिया ने निभाई। आभार जिला खेल अधिकारी ओपी हरोड़ ने माना। विजेता प्रतिभागी और दलों को 16 17 दिसंबर को इंदौर में आयोजित होने वाली संभागस्तरीय स्पर्धा में भाग लेने का मौका मिलेगा।
सुबहहुआ उद्घाटन, शाम को समापन-युवा उत्सवका औपचारिक उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने किया। उनके साथ भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि दुबे ने कहा अंचल के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है तो उसे निखारकर मंच उपलब्ध कराने। विशेष अतिथि श्री सुराणा ने भी युवाओं का हौसला बढ़ाया। वहीं शाम को समापन समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर बी. चंद्रशेखर एसपी कृष्णावेणी