पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालानी कार्रवाई का डर नहीं, नियम भी ताक पर

चालानी कार्रवाई का डर नहीं, नियम भी ताक पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यातायातविभाग की चालानी कार्रवाई का डर लोगों में खत्म सा हो गया है। जिधर देखो उधर वाहन चालक नियमों को ताक में रखकर वाहन चला रहे हैं। ना उनके सिर पर हेलमेट है और चालक बालिग। शहर में ऐसे कई स्थान हैं जहां बच्चे भी वाहन चलाते हुए दिख जाएंगे। वह भी बेतरतीब तरीके से। तीन सवारी बैठाना और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना भी आम हो चुका है। इसे जागरूकता का अभाव कहें या नियमों की लापरवाही, ना लोग सुधरते हैं और ना ही विभाग सख्त होता है। शहर में भास्कर ने ऐसे ही कुछ दृश्य कैमरे में कैद किए।

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना गलत है पर शहर में इस नियम का पालन नहीं हो रहा।

स्कूली बच्चे फर्राटे से वाहन दौड़ा रहे हैं, ना ही पालक ध्यान दे रहे हैं। तीन सवारी बैठाना आम बात हो गई है।

युवतियां भी नियम तोड़ने में पीछे नहीं हैं। चालानी कार्रवाई का इन्हें कोई भय नहीं।

एसपी कार्यालय की महिला कर्मचारी भी नियम का पालन नहीं कर रही।