पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्याह्न भोजन घोटाले में नया मोड़

मध्याह्न भोजन घोटाले में नया मोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रभारी के निजी खातों में राशि जमा होने की पर्ची बाजार में आने से मची खलबली!

भास्कर संवाददाता | पेटलावद

मध्याह्नभोजन घोटाले की जांच में एक नया तथ्य सामने आया है। योजना की जिला प्रभारी मालती राजपूत ने रिश्वत की राशि सीधे अपने निजी खातों में जमा करवाई। जमा पर्ची के आधार पर पुलिस ने उन्हें आरोपी बना लिया है। प्रकरण की जांच चल रही है और अभी कुछ अन्य नाम भी सामने सकते हैं।

गौरतलब है कि घोटाले में कुल 62 आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिसमें से पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी जामसिंह सेहलोत ने स्वयं के द्वारा योजना की जिला प्रभारी मालती राजपूत के खाते में रिश्वत की राशि जमा करने की बात पुलिस को बताई है। प्रमाण के रूप में उसने जमा पर्ची भी उपलब्ध करा दी है। इसके बाद पुलिस ने मालती का नाम आरोपियों की सूची में डाल लिया है। उधर, पुलिस बार-बार जिला पंचायत जनपद स्तर पर ऑडिट कराने के लिए पत्र लिख चुकी है, लेकिन घोटाले में कुछ बड़े अधिकारियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए मामले को दबाया जा रहा है।

अलग-अलगबैंक से डाली खाते में राशि

पुलिसने योजना की जिला प्रभारी मालती राजपूत के खाता क्रमांक 5300056618 की जानकारी निकलवाई तो पता चला उसमें पेटलावद की झंडा बाजार शाखा के अलावा थांदला, झाबुआ, राणापुर मेघनगर की शाखाओं से करीब 56 हजार रुपए जमा कराए गए। इसके प्रमाण पुलिस ने एकत्रित कर लिए हैं।

कबकितने रुपए डाले गए खाते में

दिनांकराशी शाखा

10.4.145000 पेटलावद

5.2.14 3000 राणापुर

5.2.13 3000 मेघनगर

18.12.13 5000 मेघनगर

12.12.13 2000 राणापुर

18.12.13 4000 पेटलावद

20.9.13 9000 पेटलावद

10.6.13 5000 थांदला

21.6.13 5000 थांदला

3.11.14 10000 राणापुर

19.4.14 3000 पेटलावद

21.4.14 2000 पेटलावद