कुएं में मिली एसडीएम के ड्राइवर की लाश
कुएं में मिली एसडीएम के ड्राइवर की लाश
थांदला | एसडीएमपीएस चौहान के ड्राइवर पूनमचंद पिता सड़िया कटारा (55) निवासी नवापाड़ा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में पड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि पूनमचंद सोमवार से ही लापता था। घरवालों ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को उसकी लाश भाई के कुएं में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकाला गया। पूनमचंद के बेटे राजू कटारा ने आरोप लगाया कि उसके पिता की किसी ने हत्या की है।
ट्रैक्टरके टायर बैटरी चोरी
मेघनगर | औद्योगिकक्षेत्र में फैक्टरी परिसर में खड़े नए ट्रैक्टर के टायर चोरी हो गए। बदमाशों ने ट्रैक्टर के नीचे बल्लियां रखकर टायर निकाले। घटना मंगलवार रात की है। नेशनल स्टील फेब्रिकेशन स्थित कारखाने में मेहबूब चांदा ने ट्रैक्टर खड़ा किया था। बदमाशों ने पूरे इत्मिनान से घटना को अंजाम दिया। जाते-जाते बदमाश ट्रैक्टर की बैटरी भी चुरा ले गए। मेहबूब ने चोरी की रिपोर्ट थाने में लिखाई है।
अचानकलगाए कार के ब्रेक, टकरा गई बाइक
झाबुआ | कारचालक की लापरवाही से एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना झाबुआ थानाक्षेत्र की है। कार (एमपी 09 बीसी 7681) के चालक ने अचानक कार के ब्रेक लगा दिए। ऐसे में बाइक से रहा युवक राकेश पिता छतरू मेड़ा नियंत्रण खो बैठा और बाइक कार से जा टकराई।
महिलाआरक्षक ने अपने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
झाबुआ | डीआरपीलाइन में रहने वाली महिला आरक्षक ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले में झाबुआ कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ धारा 498 (क), 190, 323, 506 में प्रकरण दर्ज कर लिया। रेखा के अनुसार उसका पति प्रेमसिंह बारिया निवासी बरोड़ के द्वारा पानी देने की बात को लेकर डंडे से मारपीट की गई। यही नहीं, वह शादी के बाद से ही चरित्र शंका को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। तनख्वाह के पैसे भी छीन लेता है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया।
तलाबमें डूबा. मौत
झाबुआ | तालाबमें डूबने से ग्रामीण थावरिया पिता भुंडिया (45) निवासी सुरजी मोगजी सात की मौत हो गई। वह तालाब पर नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चला गया। मेघनगर थाने में मर्ग कायम किया गया।
शराबके साथ एक गिरफ्तार
झाबुआ | पुलिसने 600 रु