बारिश से धुला डामर, अब कराएंगे मरम्मत
लोक निर्माण विभाग ने कराया सर्वे, शहरी क्षेत्र में भी हालत खराब
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
मानसूनसत्र के अंतिम दौर में हुई जोरदार बारिश से सड़कों को नुकसान पहुंचा। गड्ढे तो हर राह पर नजर रहे हैं। वहीं तीन मार्गों पर डामर पूरी तरह धुल गया। शहरी क्षेत्र में भी यही हालात बन गए हैं। अब सड़क मरम्मत की बात कही जा रही है। बारिश का दौर थमा तो लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराया। पता चला टेमरिया-करवड़ मार्ग के 6 किमी हिस्से को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इसी तरह मोहनपुरा धतुरिया मार्ग में करीब डेढ़ किमी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उमरकोट-झकनावदा मार्ग में करीब 400 मीटर हिस्से में डामर बह गया। अब इन मार्गों पर पैचवर्क कराया जाएगा। राणापुर-दत्तीघाटी मार्ग पर पुलिया की फेसवाल बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई।
शहरी क्षेत्र में भी हालात खराब
झाबुआ शहर की सड़कों को भी बारिश ने खस्ताहाल कर दिया। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हो गए तो कहीं डामर पूरी तरह धुल गया। नेहरू मार्ग में स्थिति बेहद खराब है। इसी तरह गोपाल कॉलोनी, सिंचाई कॉलोनी आदि स्थानों की सड़कों पर भी गड्ढे हो गए। इससे वाहनों में तो टूट-फूट हो रही है। हादसे की आशंका भी बन गई है।
ज्यादा नुकसान नहीं हुआ
^विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों का बारिश पूर्व ही मेंटेनेंस कर लिया गया था। इससे बहुत ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। जो सड़क मार्ग खराब हुए हैं, वहां पैचवर्क कराया जाएगा। केशवसिंहयादव, ईई,पीडब्ल्यूडी, झाबुआ
^यहबात सही है कि नेहरू मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है। 21-22 सितंबर से इस हिस्से में पैचवर्क शुरू कर दिया जाएगा, जिससे परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी। एमआरनिंगवाल, सीएमओ,झाबुआ
जोरदार बारिश से सड़क पर लगा डामर धुल गया।