पहले तीन स्थानों पर गिर नस्ल की गाय
गोपाल पुरस्कार कार्यक्रम संपन्न
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
विकासखंडस्तरीयगोपाल पुरस्कार का आयोजन बुधवार को उप संचालक पशु चिकित्सा कार्यालय परिसर में किया गया। इसमें पहले तीन स्थानों पर गिर नस्ल की गाय रही। स्पर्धा में 4 लीटर से अधिक दूध देने वाली कुल 11 गायें सम्मिलित हुई थी। अधिकारियों ने इनके दूध की मात्रा का आकलन किया। पहले स्थान पर गोपाल पंचाल की गिर नस्ल की गाय रही। यह गाय 12.530 लीटर दूध देती है। दूसरे स्थान पर 10.7 लीटर दूध के साथ पिटोल बड़ी के पशु पालक मुकेश कुमार की गाय रही। वहीं तीसरा पुरस्कार गोपालपुरा की बदली सकरिया की गाय रही। इसके दूध देने की क्षमता 6.930 लीटर थी।
गिर नस्ल की गायों को पुरस्कार मिला।
समारोह में दिया पुरस्कार
तीनों पशु पालकों को समारोह में पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि विधायक शांतिलाल बिलवाल थे। उन्होंने मौजूद पशुपालकों से कहा खेती-किसानी के साथ ही पशुधन से आप अतिरिक्त आय कमा सकते हैं। सभी पशुपालकों को उन्होंने शुभकामनाएं दी। उप संचालक डॉ. एसएस तिवारी ने गोपाल पुरस्कार योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। आभार सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ. केएस भयड़िया ने माना।