पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं आए आठ में से पांच कंपनियों के प्रतिनिधि, मोबाइल भी बंद

नहीं आए आठ में से पांच कंपनियों के प्रतिनिधि, मोबाइल भी बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजगारमेले में आमंत्रित आठ में से पांच कंपनियां ही नहीं आई, जिससे नौकरी की उम्मीद लेकर आए युवाओं को निराशा हाथ लगी। विभागीय तौर पर इन कंपनियों के प्रतिनिधियों के लिए तमाम सारे इंतजाम किए गए थे, जो धरे रह गए। खास बात यह है कि जिला रोजगार अधिकारी ने कंपनी प्रतिनिधियों से कई बार संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मोबाइल ही स्विच ऑफ कर लिए।

बेरोजगार युवाओं को स्व रोजगार से जोड़ने और शासन की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इसमें विभागीय तौर पर सात कंपनियों को आमंत्रित किया गया। कंपनी प्रतिनिधियों ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी। लिहाजा उसी के अनुरूप सारे तामझाम जुटाए गए। अलग-अलग स्टॉल भी लगा दिए गए, ताकि युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी हो। मेला प्रारंभ होने के निर्धारित समय सुबह साढ़े 11 बजे तक केवल एलआईसी झाबुआ, एल एंड टी अहमदाबाद शिवशक्ति बॉयोटेक भोपाल के प्रतिनिधि ही पहुंचे। पीथमपुर की परसरामपुरिया सिंथेटिक्स, नवभारत फर्टिलाइजर्स इंदौर, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस झाबुआ, मेहुल इंडस्ट्रीज मेघनगर सेलकाॅम डिस्टलरीज मेघनगर के प्रतिनिधि नहीं आए। उधर, मेले में पंजीयन के लिए युवाओं की कतार लगना शुरू हो गई। ऐसे में रोजगार अधिकारी केएस ठाकुर की नींद उड़ गई। उन्होंने एक-एककर सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों को मोबाइल लगाया, लेकिन उन्होंने स्विच ऑफ कर लिया। ऐसे में सारी तैयारियों पर पानी फिर गया। युवा वर्ग को भी खासी परेशानी झेलना पड़ी। क्योंकि वे पैसा और समय दोनों खर्च कर सिर्फ रोजगार की चाह में यहां तक आए थे।

मंजूरी दी थी

^आठकंपनियों के प्रतिनिधियों ने रोजगार मेले के लिए मंजूरी दी थी। उसी के अनुरूप हमने सारी व्यवस्थाएं जुटाई थीं। पांच कंपनी के प्रतिनिधि नहीं आए। उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए। इस संबंंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। केएसठाकुर, जिलारोजगार अधिकारी, झाबुआ

रोजगार मेले में कुल 160 युवाओं का पंजीयन हुआ। इसमें से 74 का चयन प्रशिक्षु के रूप में किया गया। एलएंडटी अहमदाबाद ने 28 अभ्यर्थियों का चयन मशीन ऑपरेटर पद के लिए किया। शिवशक्ति बॉयोटेक भोपाल ने 18 युवाओं का सेल्स एक्जीक्यूटिव और एलआईसी झाबुआ ने 28 अभ्यर्थियों का चयन एजेंट के लिए किया।

रोजगार मेले में आए आवेदको