पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वगई बड़ी हाईस्कूल के शिक्षकों के एक एक इंक्रीमेंट रोके जाएंगे

वगई बड़ी हाईस्कूल के शिक्षकों के एक-एक इंक्रीमेंट रोके जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दिए आदेश, अन्य जगह भी पहुंचे

कलेक्टर ने वगई वड़ी सहित अन्य गांवों का निरीक्षण कर सरकारी व्यवस्थाओं के हाल जाने।

भास्कर संवाददाता|झाबुआ

गुरुवारसे शुरू हो रही त्रैमासिक परीक्षा के बावजूद हाईस्कूल वगई बड़ी में 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों की छुट्टी करना शिक्षकों को भारी पड़ गया। कलेक्टर ने सभी शिक्षकों के एक-एक इंक्रीमेट रोके जाने के आदेश दे दिए।

दरअसल बुधवार को कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान वे वगईबड़ी हाईस्कूल पहुंच गए। यहां पता चला कि बच्चों की आधे दिन की छुट्टी कर दी गई है तो कलेक्टर बच्चों के शैक्षणिक नुकसान के लिए खासे नाराज हो गए। उन्होंने सहायक आयुक्त को सभी शिक्षकों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दे दिए। माध्यमिक विद्यालय वगई बड़ी में पदस्थ सामाजिक विज्ञान की शिक्षक को पढ़ाने में सक्षम नहीं होने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने को कहा। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ धनराजू एस., सहायक कलेक्टर हर्ष दीक्षित, सहायक संचालक उद्यानिकी आशीष कनेश आदि उपस्थित थे।

बैंकखाता गलत होने से नहीं मिल पाई पेंशन-राणापुर जनपदपंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक हितग्राही से चर्चा की। उसका बैंक खाता नंबर गलत होने से पेंशन की राशि उसे नहीं मिल पा रही थी। ऐस में कलेक्टर ने सभी जनपदों के लिए आदेश दे दिए कि ऐसे हितग्राही जिनके बैंक खाते गलत है, उनका सत्यापन कराएं। सही बैंक खाता नंबर लेकर उनका पूर्व में किया गया भुगतान भी सही खाते में ट्रांसफर करा दें।