वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम शर्मा का निधन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम शर्मा का निधन
झाबुआ| वरिष्ठकांग्रेस नेता ओम शर्मा (87) का मंगलवार रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। दादा के नाम से विख्यात शर्मा कांग्रेस नपा उपाध्यक्ष के साथ ही विपणन संघ झाबुआ के अध्यक्ष भी रहे। पार्टी संगठन में भी उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली। उनके निधन की खबर लगते ही अंचल में शोक की लहर फैल गई। बुधवार को अंतिम संस्कार अनास नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। यहां उनके पुत्र राकेश ने मुखाग्नि दी। शोक सभा में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रमेश डोशी, रामभरोसे यादव, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, गट्टूभाई मेहता, मानसिंह मेड़ा, जितेंद्रप्रसाद अग्रिहोत्री, सुशील वाजपेयी, राजा ठाकुर, सूर्यकांत कांठी, तुलसीदास बैरागी, चंदूमाली, पार्षद नंदलाल रेड्डी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।