- Hindi News
- शासकीय योजनाओं में बैंक की प्रगति शून्य होने पर जताई नाराजगी
शासकीय योजनाओं में बैंक की प्रगति शून्य होने पर जताई नाराजगी
शासकीय योजनाओं में बैंक की प्रगति शून्य होने पर जताई नाराजगी
झाबुआ | शासकीययोजनाओं में बैंक की प्रगति शून्य होने पर कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने मामले में आरबीआई और शासन को बैंक के विरुद्ध चिट्ठी लिखने के निर्देश भी जारी कर दिए।
दरअसल जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, शिक्षा ऋण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना, स्वयं सहायता समूहों की क्रेडिट लिंक योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें कलेक्टर ने बैंकर्स विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बैंकर्स को निर्धारित प्रपत्र में ही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। मुख्यमंत्री आवास मिशन के अंतर्गत बनने वाले आवासों में यदि छत पर हितग्राही टीनेशेड अथवा कवेलू लगाता है तो भी उसे अंतिम किश्त का भुगतान किया जाएगा।