पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा परिषद का गठन, मोनिका पंवार अध्यक्ष नियुक्त

छात्रा परिषद का गठन, मोनिका पंवार अध्यक्ष नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रा परिषद का गठन, मोनिका पंवार अध्यक्ष नियुक्त

झाबुआ | शासकीयकन्या उमावि में बुधवार को प्राचार्य आरपी वर्मा परामर्शदाता अनिला बैस के मार्गदर्शन में वर्ष 2014-15 के लिए छात्रा परिषद का गठन किया गया। मेरिट के आधार पर अध्यक्ष मोनिका पंवार को बनाया। उपाध्यक्ष कुसुम बबेरिया रहेंगी। सचिव रुचिता परिहार, उप सचिव अनुष्का कृष्णे, साहित्यिक सचिव जया पंवार, उप सचिव दीपिका सोलंकी, सांस्कृतिक सचिव महिमा कमेड़िया, उप सचिव पूजा बामनिया, अनुशासन सचिव माया पंवार उप सचिव गरिमा अहिरवार को नियुक्त किया। क्रीड़ा सचिव रिंपल भाबर, उप सचिव आशा देवल, पर्यावरण सचिव अंगना पालिया, उप सचिव प्रिया डाबी, कला सचिव रेणू नाडिया, विज्ञान सचिव नाजिया खान, वाणिज्य सचिव विनिता बैरागी, गृह विज्ञान सचिव सोनल गेहलोद, स्वास्थ्य सचिव निकिता आच्छा और उप सचिव प्रियंका राय को मनोनीत किया गया। छात्रा परिषद के गठन में पीके चौधरी, अनिल नायक, मिनाक्षी सोनी, कल्पना त्रिवेदी सुषमा शर्मा का अहम योगदान रहा।

नवरात्रिमहोत्सव समिति का गठन

करवड़ | नवरात्रिउत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चांदनी चौक पर होने वाले गरबा आयोजन के लिए नवरात्रि महोत्सव समिति का गठन किया गया है। समिति का अध्यक्ष रामचंद्र सोनी को बनाया गया। उपाध्यक्ष सालीग्राम पटेल मनोनीत किए गए। संरक्षक रामकृष्ण शर्मा रहेंगे। सचिव का दायित्व अनोखीलाल बसेर को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष हितेंद्र पाटीदार संजय सोनी को बनाया गया। संचालन की जिम्मेदारी विनोद सोलंकी को दी गई। संयोजक सालीग्राम पाटीदार बनाए गए हैं। अध्यक्ष सोनी ने बताया 25 सितंबर को यहां धूमधाम से माता की स्थापना की जाएगी। इस दिन भव्य कलश यात्रा निकलेगी। पूरी नवरात्रि के दौरान गरबों के अलावा प्रतियोगिताएं भी होंगी। 2 अक्टूबर को पुरस्कार बांटे जाएंगे।