पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने बताया तकनीकी शिक्षा में हिंदी का महत्व कितना है

विद्यार्थियों ने बताया तकनीकी शिक्षा में हिंदी का महत्व कितना है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पक्ष में सुहानी तो विपक्ष में जय रहे विजय

स्पर्धा में पक्ष में उत्कृष्ट उमावि की छात्रा सुहानी शैरानी और विपक्ष में जैन पब्लिक स्कूल के छात्र जय जैन विजेता रहे। पक्ष में दूसरा स्थान संयुक्त रूप से वीणा अहिरवाल अनुष्का तथा विपक्ष में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान यश रामलाल डावर दीपिका ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को संस्था के संरक्षक वीरेंद्र मोदी मुख्य परामर्शदाता डॉ. केके त्रिवेदी सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।

प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया।

आजाद साहित्य परिषद ने उत्कृष्ट उमावि में आयोजित की वाद-विवाद स्पर्धा

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

आजादसाहित्य परिषद के संस्थापक सदस्य स्व. यशवंत घोड़ावत की स्मृति में बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय में अंतर विद्यालयीन वाद-विवाद स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसका विषय तकनीकी शिक्षा में हिंदी विषय का महत्व था। इसमें विभिन्न संस्थानों के 15 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। सभी ने स्पर्धा के विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य आयशा कुरैशी थीं। विशेष अतिथि के रूप में संकल्प ग्रुप की संयोजक भारती सोनी शामिल हुई। निर्णायक की भूमिका साहित्यकार मांगीलाल सोलंकी पीजी कॉलेज की प्रध्यापक डॉ. गीता दुबे ने निभाई।