पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘व्यक्ति नहीं संगठन जीतता है’

‘व्यक्ति नहीं संगठन जीतता है’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘व्यक्ति नहीं संगठन जीतता है’

झाबुआ | पूर्वप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा कोई भी चुनाव व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन जीतता है। जो यह कह रहे हैं कि पेटलावद क्षेत्र में तीन प्रत्याशियों को उन्होंने जीताया, वे खुद ही विधायक का चुनाव जीतकर दिखाते। भूरिया रविवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से रूबरू हो रहे थें। उन्होंने कहा कुछ लोगों को गलतफहमी दूर कर लेना चाहिए। किसी भी पार्टी में व्यक्ति नहीं संगठन सर्वोपरी होता है। संगठन में बार-बार किए जा रहे बदलाव को लेकर कहा शांतिलाल पडियार के पास जिला कांग्रेस का अतिरिक्त दायित्व था। उसे निर्मल मेहता को सौंपा है। वे अनुभवी नेता है और लंबे समय से पार्टी संगठन में काम करते रहे हैं। दो पूर्व विधायकों द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अलग से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने के सवाल पर भूरिया ने कहा संगठन की ओर से मुजीब कुरैशी को जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने क्षेत्रवार अलग-अलग नेता कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। वैसे भी अब मतदाता जागरूक हो गए हैं। वे सही-गलत का आकलन खुद कर लेंगे। यदि कोई उन्हें गुमराह करता है तो ये ठीक नहीं है। इस संबंध में ऊपर कार्रवाई के लिए बात की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस संगठन इस पर निर्णय लेगा।