पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहां से भी निकला जुलूस फूल बरसाकर किया स्वागत

जहां से भी निकला जुलूस फूल बरसाकर किया स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोहरासमाज ने रविवार को 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन का 104 53वें धर्मगुरु आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के 72वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इस दिन समाजजनों ने शहर में जुलूस निकाला। जिसका सभी समाज के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

जुलूस की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे दिलीप क्लब से हुई। जिसका नेतृत्व इज्जी बैंड कर रहा था। बैंडबाजों की धुन पर समाजजनों ने पूरे शहर में भ्रमण किया। जुलूस में शामिल समाजज स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। हाथों में स्वच्छता संबंधी तख्तियां लिखी हुई थी। जुलूस का जगह-जगह सभी समाज के लोगों ने फुल बरसाकर स्वागत किया। बस स्टैंड चौराहा, थांदला गेट, बाबेल चौराहा, लक्ष्मीबाई मार्ग, राजबाड़ा चौक, आजाद चौक होते हुए जुलूस बोहरा मसजिद पहुंचा। जहां आमिल साहब शेख जूझर भाई ने केक काटा। इसके बाद मजलिस हुई। जिसमें आमिल साहब ने धर्मगुरु के संदेश को सुनाया। उन्होंने झाबुआ में सभी समाजों की एकता देखकर भी प्रसन्नता जाहिर की। इसके बाद बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मसजिद में दिनभर विभिन्न धार्मिक गतिविधियां हुई।

केक काटकर बधाई दी।

सैयदना साहब के जन्मदिन पर निकले जुलूस का विभिन्न सगठनों ने स्वागत किया।