- Hindi News
- पडियार की जगह मेहता को बनाया कांग्रेस जिलाध्यक्ष
पडियार की जगह मेहता को बनाया कांग्रेस जिलाध्यक्ष
जिलाकांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब प्रदेश कांग्रेस सचिव एडवोकेट निर्मल मेहता संभालेंगे। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने उन्हें नया दायित्व सौंप दिया। अब ‘मेहता’ पर संगठन में चल रही उठापटक, गुटबाजी और बढ़ती अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को साधते हुए पार्टी को ‘निर्मल’ बनाने की चुनौती होगी। जिला कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार रविवार को वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूरिया ने पार्टी कार्यालय में मेहता के नाम की घोषणा कर स्थिति स्पष्ट कर दी। अपनी नई भूमिका को लेकर मेहता ने बताया संगठन में अनुशासन स्थापित करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पंचायत चुनाव के दौरान कहीं कहीं अनुशासनहीनता हुई है। पहले ऐसे नेता कार्यकर्ताओं को हम एक अवसर देंगे। यदि फिर भी वे नहीं मानते हैं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कांग्रेस संगठन जड़ से लेकर शिखर तक मजबूत है। समय-समय पर कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी विरोधी बात कर देते हैं। ये उनका बचपना है। परिवार में तो यह होता रहता है। हालांकि मेहता ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 22 फरवरी के बाद वे अपनी टीम की घोषणा करेंगे।
चुनावके बाद करेंगे जनआंदोलन
नवनियुक्तजिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहता ने बताया जलसंकट के मुद्दे और उत्कृष्ट सड़क निर्माण के मामले में झाबुआ नगर पालिका निष्क्रिय बनी हुई है। इन दोनों मुद्दों पर पंचायत चुनाव के बाद जल्द ही एक जनआंदोलन किया जाएगा। ताकि शहर के विकास कार्यों को रफ्तार दी जा सकें। जनता का विश्वास हमारे साथ है।
पुष्पमालापहनाकर स्वागत किया
नवनियुक्तजिलाध्यक्ष निर्मल मेहता का पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शांतिलाल पडियार, वरिष्ठ नेत्री कलावती भूरिया, मानसिंह मेड़ा, बबलू अग्निहोत्री, हेमचंद डामोर, प्रवक्ता हर्ष भट्ट आदि मौजूद थे।
बार-बारहुए बदलाव
जिलाकांग्रेस में कुछ समय से लगातार बदलाव हो रहे हैं। पूर्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा सुरेशचंद्र जैन को सौंपा गया था। इसके बाद वरिष्ठ नेता शांतिलाल पडियार को दायित्व दिया। इसी दौरान पेटलावद क्षेत्र के कांग्रेस नेता हनुमंतसिंह डाबड़ी को प्रभारी जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इसी तरह कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर भी उठापठक चलती रही। थांदला के पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे मानसिंह मेड़ा और खुद निर्मल मेहता को भी यह दायित्व सौंपा गया।
कांग्रेस के नए जिला अधयक्ष का किया सम्मान
संगठन में फेरबदल