6 बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला
झाबुआ | पंचायतचुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध बागी रुख अपनाकर चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पांच कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने बताया निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं में खुमसिंह (खुना ), संता तेरसिंह परवट, शारदा अमरसिंह, भूरा धर्मेंद्र, सुशीला राजेंद्र राजेंद्र के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। मेहता ने स्पष्ट कर दिया कि यदि कोई कार्यकर्ता बागी उम्मीदवारों का समर्थन करता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।