- Hindi News
- खेतों में भरा पानी, किसानों के साथ छात्राएं भी जुटी निकालने में
खेतों में भरा पानी, किसानों के साथ छात्राएं भी जुटी निकालने में
जलभराव की स्थिति में नालियां बनाने की सलाह दी
भास्करसंवाददाता. झाबुआ
लगातारहो रही बारिश के चलते खेतों में अब पानी जमा होने लगा है। मेघनगर विकासखंड के ग्राम छोटागुड़़ा में भी कुछ किसानों के खेतों में इस तरह के हालात निर्मित हुए। ऐसे में ग्रामीण कृषि कार्य का अनुभव लेने आई कृषि महाविद्यालय इंदौर की छात्राएं ग्रामीणों की मदद के लिए आगे गईं। उन्होंने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेत में नाली बनाई और पानी की निकासी की। साथ ही उन्हें समझाइश दी कि हमेशा जलभराव की स्थिति में पानी की तत्काल निकासी करें। ऐसा नहीं करने से जड़ों को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती और पौधों की बढ़वार उत्पादन पर असर पड़ता है। इस मौके पर छात्रा दीक्षा मनवारे, दीपिका धाकड़, नेहा बराड़े, स्वाति पंवार, ऋतु स्वर्णकार, पूजा पाटीदार, भाग्यश्री ओझा, रागिनी डोल्हे, निकिता निर्वेल, पुष्पा अटिलिया अर्पिता डोडियार आदि मौजूद थे।
पानी की निकासी करती छात्राएं।