कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
आयुष मेडिकल एसोसिएशन निजी चिकित्सक संगठन ने खोला मोर्चा
भास्करसंवाददाता. झाबुआ
कल्याणपुरामें क्लिनिक चला रहे होम्योपैथिक चिकित्सक महेंद्र खतेड़िया के खिलाफ प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में आयुष मेडिकल एसोसिएशन निजी चिकित्सक संगठन लामबंद हो गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है महेंद्र खतेड़िया पर लगाई गई धारा 24 सही नहीं हैं। आज जब शासन के ममता रथ में आशा कार्यकर्ता एएनएम लोगों को पेरासिटेमाल टेबलेट, एडबेंडाजोल सहित अन्य दवाई दे रही है तो एक होम्योपैथिक चिकित्सक जो 5 वर्ष तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद मरीजों का उपचार कर रहा है वह कहां गलत है। इसलिए सभी ने हड़ताल का निर्णय लिया है। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उक्त चिकित्सक पर लगाई गई धाराएं नहीं हटाई जाती।