पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्धा की लाश मिली

वृद्धा की लाश मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज इन बॉक्स }

वृद्धा की लाश मिली

राणापुर.आसारामआश्रम के पीछे शनिवार को एक अज्ञात वृद्धा की लाश मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को वहां से उठवाया। थाना प्रभारी जेएस रावत के अनुसार आसपास के खेत वालों ने बताया महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। छायन अन्य गांवों में मांगकर अपना गुजारा करती थी। लाश 2-3 दिन पुरानी होना बताया जा रहा है।

अलग-अलगसड़क दुर्घटना में दो घायल

झाबुआ.अलग-अलगसड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना मेघनगर थानाक्षेत्र की है। बाइक (एमपी 43 एमबी 1153) के चालक की लापरवाही से युवक राहुल घायल हो गया। इसी तरह दूसरी घटना कालीदेवी थाने की है। बाइक (एमपी 45 एमएफ 4029) की टक्कर से ग्राम ढोचका की बालिका पूजा को चोट लगी। कालीदेवी थाने में मामला पंजीबद्ध किया गया।

नाबालिगका अपहरण

झाबुआ.घरसे कपड़े लेने निकली नाबालिग सुसा पिता बदिया (16) निवासी ग्राम हड़मतिया को अज्ञात बदमाश अगवा कर ले गया। झाबुआ कोतवाली में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया।

पतिसहित तीन पर प्रताड़ना का केस

झाबुआ.सारंगीनिवासी कला गाडोलिया (22) ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की जांच में पता चला कि कला का पति प्रकाश, ससुर मीठू पिता दोला सास मैथीबाई उससे रुपयों की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। मारपीट भी की। ऐसे में कला ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पेटलावद थाने में आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अवैधशराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ. पुलिसने अवैध शराब के साथ आरोपी प्रताप पिता रामचंद्र चारेल निवासी पारेवा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 500 रुपए की शराब बरामद करने के साथ रायपुरिया थाने में आबकारी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।

सुरक्षितनहीं रहा राणापुर दाहोद का सफर

राणापुर.राणापुरसे दाहोद का सफर अब सुरक्षित नहीं रह गया। लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। इन्हें रोकने में पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में लोग सफर करने से पहले सोच रहे हैं। ताजा मामला दाहोद जा रहे नगर पंचायत कर्मचारी कांतिलाल परमार का है। वे मारुति वैन से दाहोद जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बदमाशों ने पथराव कर दिया। इससे वैन के कांच फूट गए। वहीं वैन में सवार बहादुर के सिर में चोट आई। वह तो चालक