- Hindi News
- धूमधाम से मनाया जाएगा छोटे बाबजी का जन्मोत्सव
धूमधाम से मनाया जाएगा छोटे बाबजी का जन्मोत्सव
धूमधाम से मनाया जाएगा छोटे बाबजी का जन्मोत्सव
झाबुआ.सद्गुरुघनश्यामजी जानी छोटे बाबजी का जन्म शताब्दी महोत्सव 17 सितंबर को गोपाल कॉलोनी स्थित गोपाल मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुभक्तों में इसे लेकर उत्साह व्याप्त है। महोत्सव की शुरुआत 15 सितंबर को होगी। पहले दिन शाम 5 बजे चल समारोह निकलेगा। इसके बाद गोपाल मंदिर में गुरुभक्तों द्वारा सत्संग स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 16 सितंबर को सुबह 9 बजे आरती होगी। इसके पश्चात गुरु जप किए जाएंगे। रात्रि साढ़े 8 बजे से भजन संध्या होगी। 17 सितंबर को सुबह 9 बजे श्री गुरुपाद पूजन होगा। 10 बजे भजनांजलि इसके पश्चात जन्मोत्सव की आरती कर छप्पन भोग लगाया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाआरती होगी। इसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। रात्रि साढ़े 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा।