अंतरनगरीय सभा आज रतलाम में
अंतरनगरीय सभा आज रतलाम में
झाबुआ.युवाओंको सामुदायिक सेवा में ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के उद्देश्य से रतलाम के जीडी अंकलेसरिया हॉल में रविवार को अंतरनगरीय सभा का आयोजन रखा गया है। मंडल सचिव (क्लब एसएआर) संजय कांठी ने बताया दूध एवं कम्युनिटी सर्विस पर प्रकाश डालने के लिए रोटरी मंडल 3052 के पूर्व मंडलाध्यक्ष निर्मल संघवी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जैन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कांठी ने जोन-3 के झाबुआ रोटरी क्लब आजाद, रोटरी क्लब झाबुआ, मेघनगर, पेटलावद, जोबरूट के सभी सदस्यों से इस आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है।
उपवासधरना कार्यक्रम स्थगित
झाबुआ.आजादअध्यापक संघ द्वारा रविवार को आयोजित किया जाने वाला एक दिवसीय उपवास धरना कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष पप्पूसिंह हटीला ने बताया प्रांतीय पदाधिकारियों से चर्चा के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।
ज्यादादूध देने वाली गाय होगी पुरस्कृत
मेघनगर.देशीनस्ल पशुपालन को बढ़ावा देकर दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गोपाल पुरस्कार योजना शुरू की गई है। पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. सुरेश गौड़ ने बताया 20 सितंबर को पशु चिकित्सालय परिसर में अधिकतम दूध देने वाली गायों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए 19 सितंबर सुबह शाम को था 20 सितंबर को सुबह के दूध के औसत आधार पर गाय का चयन कर पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार दस हजार, द्वितीय साढ़े सात हजार तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपए दिया जाएगा। पश्चात चयनित गायों को जिला स्तर पर भेजा जाएगा।
गरीबोंको नहीं मिल रहा खाद्यान्न
झाबुआ.सार्वजनिकवितरण प्रणाली के अंतर्गत सरकारी दुकानों से गरीबों को पूरा खाद्यान्न नहीं दिए जाने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंतसिंह डाबड़ी ने बताया प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को प्रतिमाह 35 किलो खाद्यान्न देने की घोषणा कर वाहवाही लूट रही है, जबकि स्थिति इससे अलग है। गरीबों के नाम पर रहा अनाज जिला प्रशासन की लापरवाही से सोसायटियों के कर्मचारियों की काली कमाई का जरिया बन गया है। गरीब दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहे हैं। िजला कांग्रेस ने कड़ा रोष व्यक्त किया है।
न्यूज इनबॉक्स .