पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पितृों का सामूहिक तर्पण कर किया पिंडदान

पितृों का सामूहिक तर्पण कर किया पिंडदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायत्री शक्तिपीठ बसंत कॉलोनी कॉलेज मार्ग पर हुआ आयोजन

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

सर्वपितृअमावस्या पर मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ स्थित बसंत कॉलोनी में सामूहिक श्राद्ध तर्पण का आयोजन किया गया। मंदिर में प्रात: 8 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सबसे पहले यम देवता, यम स्त्रोत का यज्ञ किया गया। इसके बाद परिजनों ने संकल्पपूर्वक पितृ आह्वान पूजन कर तर्पण शुरू किया।

यहां जम्मू-कश्मीर त्रासदी में जान गवाने वालों का भी तर्पण किया गया। इसके बाद पिंडदान कर गाय, कुकुर, काग, देव चीटियों के लिए भाजन पदार्थ अर्पित किए गए। अंत में गायत्री यज्ञ कर सूर्य को सामूहिक अध्र्य दिया गया। इस अवसर पर श्याम त्रिवेदी, शंभुसिंह पुरोहित, अरुण अरोडा, दीपक त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, प्रशांत मलिक आदि मौजूद थे। संचालन विनोद जायसवाल ने किया।

कॉलेजमार्ग स्थित मंदिर भी हुआ तर्पण

गायत्रीशक्तिपीठ कॉलेज मार्ग पर पं. घनश्याम बैरागी ने 200 से अधिक श्रद्धालुओं के परिजनों का पितृ तर्पण अनुष्ठान कराया। गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित नि:शुल्क कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने वेदोक्त तरीके से तर्पण क्रियाएं करवाई। पितरों की आरती के साथ ही सभी देवी-देवताओं पितरों से क्षमा याचना भी की गई। आयोजन का सफल बनाने में रमेशचंद्र उपाध्याय, नलीनी बैरागी, प्रकाश डावर, किरण निगम, ललीता वर्मा, लीला मुझाल्दे, हेमलता चौहान का विशेष सहयोग रहा।

अमावस्या पर विधि-विधान से तर्पण करते श्रद्धालु।