पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकायादारों ने बिजली कंपनी पर लादा 20 करोड़ का बोझ

बकायादारों ने बिजली कंपनी पर लादा 20 करोड़ का बोझ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें बिजली कंपनी बकायादारों के बोझ से दबी जा रही है। वर्तमान में 13 विद्युत वितरण केंद्र में 20 करोड़ 38 लाख 64 हजार रुपए बिल की राशि बकाया है। इसमें भी सर्वाधिक 16 करोड़ 49 लाख 19 हजार रुपए की बकाया राशि एक बत्ती कनेक्शनधारियों की है। जिससे बिजली कंपनी का पूरा गणित गड़बड़ा गया है। बकाया वसूली के लिए अब अधिकारी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में हैंं। जरूरत पड़ने पर कनेक्शन भी काटे जाएंगे। जिले में विभिन्न श्रेणियों के कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं की संख्या 1 लाख 38 हजार 247 है। इनसे बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। कंपनी की मोटी रकम ग्रामीण क्षेत्रों में अटकी पड़ी है। यहां अधिकांश उपभोक्ता एक बत्ती कनेक्शनधारी हैं। उन्होंने जुलाई 2013 से ही बिल की राशि जमा नहीं की है। इससे हर महीने बकाया राशि का ग्राफ ऊंचा होता जा रहा है। इससे अधिकारियों पर वसूली का दबाव बढ़ता जा रहा है।

...तो नहीं बदलेंगे जले खराब ट्रांसफार्मर

जिन गांवों में ट्रांसफार्मर जल गए हैं या फिर खराब हो गए हैंं, उन्हें बदलने से पहले भी बकाया बिजली बिल की स्थिति देखी जाएगी। ऊर्जा विभाग ने इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार यदि गांव में बकाया राशि 25 हजार या उससे कम है तो शत-प्रतिशत राशि जमा होने पर ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। बकाया राशि 25 हजार से अधिक और 1 लाख रुपए से कम है तो न्यूनतम 25 हजार या फिर बकाया राशि का 50 प्रतिशत राशि (जो भी अधिक है) जमा करना होगी।

कंपनी द्वारा हर महीने बिजली के जो बिल भेजे जाते हैं। उनमें से करीब 60 फीसदी ही उपभोक्ता हर महीने समय पर बिल अदा करते हैं। ऐसे में बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही है। जिन क्षेत्रों के उपभोक्ता समय पर बिल अदा नहीं करते हैं उनमें ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों की संख्या 70 से 75 फीसदी तक है। सरकारी विभाग भी समय पर बिजली बिल नहीं भरते हैं जिससे बकाया का बोझ बढ़ता रहा है। हालांकि कंपनी द्वारा बकाया वसूली के लिए अपने स्तर पर हर महीने कोशिशें की जाती हैं, बावजूद इसके 100 फीसदी रकम जमा नहीं हो पा रही है।

नामुमकिन लक्ष्य: हर दिन वसूलना हैं 56 लाख रुपए- सितंबरमें वसूली का लक्ष्य 6 करोड़ 83 लाख रुपए है। अब तक 2 करोड़ 90 लाख की वसूली हुई है। एक सप्ताह बचा है और इस हिसाब से 56 लाख रुपए रोजाना बकाया वसूली करन