पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांचाल समाज ने समाज हित के मुद्दों पर की चर्चा

पांचाल समाज ने समाज हित के मुद्दों पर की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचाल समाज ने समाज हित के मुद्दों पर की चर्चा

कल्याणपुरा | ग्राममें पांचाल विकास मंच की बैठक रखी गई। जिसमें झाबुआ, राणापुर, पारा, मेघनगर, थांदला, मदरानी आदि गांव के समाजजनों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। पश्चात समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा अगले साल 29 जनवरी को थांदला में पांचाल समाज के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करना तय किया गया। इस दौरान सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष रतीलाल जगन्नाथ पांचाल का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विकास मंच के अध्यक्ष हीरालाल पांचाल, प्रकाश पांचाल, विट्ठल प्रसाद पांचाल आदि मौजूद थे।

कृषिमहोत्सव 25 से

थांदला | 25सितंबर से 20 अक्टूबर तक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। विकासखंड थांदला में महोत्सव की शुरुआत गणराज आचार्य की नर्सरी में प्रात: 8 बजे की जाएगी। महोत्सव का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी उनके गांव में ही देना है। महोत्सव के दौरान कृषि क्रांति रथ भी गांव-गांव भ्रमण करेगा।

कुएंसे मोटर चुरा ले गए बदमाश

बामनिया | सोमवारदेर रात ग्राम गेहंडी में बदमाश कुएं से पानी की मोटर चुरा ले गए। बताया जाता है कि बदमाशों ने तेजपालसिंह राजपूत अजय राजपूत के कुएं में लगी मोटर को देर रात निकाल लिया। बामनिया पुलिस चौकी पर प्रकरण दर्ज किया है।