पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रावास में दो माह से अधीक्षक नहीं

छात्रावास में दो माह से अधीक्षक नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसुनवाई | सर्वपितृ अमावस्या का अवकाश होने के बाद भी झाबुआ में सुनी आवेदकों की समस्या, आलीराजपुर में डले रहे ताले

भास्कर संवाददाता| झाबुआ/आलीराजपुर

मंगलवारकोझाबुआ और आलीराजपुर जिले में सर्वपितृ अमावस्या का अवकाश था। इससे अनजान आवेदक जनसुनवाई में समस्याएं लेकर पहुंचे। झाबुआ में तो समस्याएं सुनी गईं, लेकिन आलीराजपुर में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में ताले लगे रहे। लिहाजा आवेदकों को निराश होकर लौटना पड़ा।

झाबुआ में कलेक्टोरेट कार्यालय में अपर कलेक्टर धर्मेंद्रसिंह ने आवेदन लेकर समस्या सुनी। इस दौरान थांदला के बालक उत्कृष्ट छात्रावास में दो माह से अधीक्षक नहीं होने की शिकायत की गई। आवेदन में बताया यहां पर प्री मैट्रिक के छात्रावास अधीक्षक गौरसिंह कटारा अतिरिक्त कार्य देख रहे हैं। छात्रावास में नए अधीक्षक को नियुक्त करने की मांग की गई।

वनसमिति पर राशि गबन करने का आरोप-पेटलावद तहसीलकी ग्राम पंचायत मोहनकोट में बनाई गई वन समिति पर ग्रामीणों ने राशि का गबन करने का आरोप लगाया है। आवेदन में ग्रामीणों ने डिप्टी रेंजर पेटलावद मोहन गेहलोद, समिति अध्यक्ष नंदिया मनजी भूरिया सचिव तारसिंह भाबोर पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया वे 25 वर्षों से घास इकट्ठा कर उसे बेचकर राशि वन समिति में जमा कराते रहे हैं। लेकिन जब ग्रामीणों ने समिति अध्यक्ष सचिव से राशि का ब्योरा मांगा तो उन्होंने जानकारी देने की बजाए धमकी दी। ग्रामीणों ने बताया घास की एक ट्राली एक हजार रुपए में बिकती है। इस हिसाब से 15 वर्षों की राशि का हिसाब उनसे मांगा गया तो वे जानकारी देने की बजाए डरा-धमका रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मेहनत की राशि दिलाने की मांग की है।

बैंकमंजूर नहीं कर रहा ऋण-मकोडियाझर (पेटलावद)का एक ग्रामीण ऋण स्वीकृत कराने के लिए बैंक के चक्कर काट रहा है। ग्रामीण भेरूलाल बालू भाबर ने बताया उसने ईंट भट्टा लगाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बीओबी पेटलावद में ऋण के लिए आवेदन दिया था। लेकिन एक साल बाद भी ऋण मंजूर नहीं हुआ। भेरूलाल ने बताया वह दस माह से बैंक के चक्कर काट रहा है, लेकिन बैंक द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जा रहा।

तालादेख चले गए आवेदक -आलीराजपुर मेंमंगलवार को जनसुनवाई नहीं हुई। अवकाश से अनभिज्ञ आवेदक जब समस्या लेकर पहुंचे तो वहां ताला डला हुआ था। ग्रामीणों ने