पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़खड़ाती संचार व्यवस्थाओं को लेकर सांसद ने लिखा पत्र

लड़खड़ाती संचार व्यवस्थाओं को लेकर सांसद ने लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड़खड़ाती संचार व्यवस्थाओं को लेकर सांसद ने लिखा पत्र

झाबुआ | भारतसंचार निगम की लड़खड़ाती संचार व्यवस्था से नाराज होकर क्षेत्रीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख दिया। भूरिया ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उन्हें शिकायत की है। जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील मुख्यालय दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल की संचार सेवाएं सुचारु रूप से नहीं चल रही हैं। आम उपभोक्ता इस वजह से परेशान हैं। उनके द्वारा अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। जिससे आक्रोश पनप रहा है। सांसद भूरिया ने केंद्रीय मंत्री को पत्र के माध्यम से बताया कि झाबुआ जिला काफी पिछड़ा है और यहां बीएसएनएल के अतिरिक्त अन्य निजी कंपनियों की संचार सेवाएं नाम मात्र की है। जल्द से जल्द सेवाएं सुचारु कराएं।