लड़की को छेड़ने की बात पर युवक अगवा
लड़की को छेड़ने की बात पर युवक अगवा
झाबुआ | लड़कीको छेड़ने की बात पर कुछ लोग एक युवक को अगवा कर ले गए। मामला रायपुरिया थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि युवक राहुल पिता मुकेश सरगजा ने एक नाबालिग लड़की को छेड़ दिया। इस बात को लेकर प्रहलाद पिता मांगीलाल और हिम्मत राजपूत उसे ढाबे से उठाकर ग्रिड पर ले गए। यहां चुन्नीलाल पिता कांजीलाल पाटीदार, शांतिलाल पिता मांगीलाल पाटीदार कनीराम पिता जगन्नाथ पाटीदार भी गए। ये सभी मिलकर राहुल को जबर्दस्ती अगवा कर ले गए। आरोपियों के विरुद्ध रायपुरिया थाने में धारा 365, 323, 34 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
लड़कीने भी दर्ज कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट
ग्रामबनी निवासी 16 वर्षीय रागिनी पिता प्रहलाद गेहलोत ने आरोपी राहुल पिता मुकेश, अंतिम पिता मुकेश, बादल पिता मुकेश मुकेश निवासी रायपुरिया पालेड़ी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। रागिनी के अनुसार स्कूल आते-जाते वक्त ये लोग उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। रायपुरिया थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 354 ए, 344 बी, 506, 34 में प्रकरण दर्ज किया गया।