पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव

मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव

बामनिया | मेमूफास्ट पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया है। इससे यात्रियों को फायदा होगा। अब शाम के वक्त दाहोद से उज्जैन की तरफ जाने वाली ट्रेन बामनिया रेलवे स्टेशन पर शाम 5.12 बजे पहुंचेगी। पूर्व में इसका समय 5.52 बजे था। इसी तरह सुबह उज्जैन की तरफ से आनी वाली ट्रेन बामनिया स्टेशन पर सुबह 9.20 बजे आएगी। पहले इसका समय 9.35 बजे था।

ट्रैक्टरपलटा, दो बच्चे घायल

झाबुआ | ट्रैक्टरपलटने से दो बच्चे घायल हो गए। घटना कल्याणपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक दिलीप पिता करण परमार निवासी गुंदीपाड़ा की लापरवाही से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में बालक रितिक राजेश को चोट आई। कल्याणपुरा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।

घरमें करंट लगने से महिला की मौत

पेटलावद | अपनेघर पर काम करते वक्त करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। ग्राम सारंगी में महिला शांति पति मांगीलाल डिंडोर (30) अपने घर पर काम कर रही थी, तभी अचानक उसका हाथ एक बिजली के तार पर चला गया। करंट लगने से वह अचेत हो गई। उसे 108 संजीवनी से उपचार के लिए पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चोरोंने पंाच घरों को बनाया निशाना

रायपुरिया | चोरोंने रविवार रात बनी रोड स्थित चार मकानों को निशाना बनाया। उन्होंने रहवासियों के साथ मारपीट भी की। मिली जानकारी अनुसार चोरों ने वार्ड नंबर 13 14 के रहवासी ईश्वर छोगाला भूरिया, इंदु पिता पुंजा मेड़ा, रमेश लालू मेड़ा श्रवणनाथ के यहां धावा बोला। इंदु के यहां से करीब 3 से 4 हजार रुपए, श्रवणनाथ के यहां से 5 हजार रुपए 600 ग्राम चांदी के आभूषण उड़ा ले गए। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बढ़तीवारदातों को लेकर ज्ञापन सौंपा

झकनावदा | क्षेत्रमें बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया और पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि बदमाशों में पुलिस का डर नहीं रहा। एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। यदि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर जितेंद्र राठौड़, राजेश क