- Hindi News
- हौम्योपैथिक चिकित्सकों के क्लिनिक पर कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा
हौम्योपैथिक चिकित्सकों के क्लिनिक पर कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हौम्योपैथिक चिकित्सक।
बिना डिग्रीधारी चिकित्सक भी साथ खड़े नजर आए
रायपुरिया| आयुषमेडिकल एसोसिएशन निजी चिकित्सक संगठन द्वारा सोमवार को किए गए आंदोलन में कुछ बिना डिग्रीधारी चिकित्सक भी साथ खड़े नजर आए। हालांकि कोई भी उनका विरोध नहीं कर पाए, लेकिन इससे आंदोलन प्रभावित होने के पूरे आसार है।
भास्कर संवाददाता | झाबुआ
प्रशासनद्वारा होम्यापैथिक चिकित्सकों के क्लीनिक पर की जा रही कार्रवाई को लेकर आयुष मेडिकल एसोसिएशन निजी चिकित्सक संगठन ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। होम्योपैथिक चिकित्सकों ने विरोध स्वरूप अपने क्लीनिक बंद रखे और दोपहर में कलेक्टर के नाम एसडीएम अंबाराम पाटीदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने पंजीकृत होम्योपैथिक चिकित्सकों को एलोपैथी से संबंधित ड्रग की अनुमति के लिए शासनस्तर से निर्णय लिए जाने की मांग भी की।