पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोत्साहन राशि के लिए 22 महिलाएं शाम तक होती रहीं परेशान

प्रोत्साहन राशि के लिए 22 महिलाएं शाम तक होती रहीं परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ | कल्याणपुरासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी के लिए आई 22 महिलाओं को प्रोत्साहन राशि पाने के लिए परेशान होना पड़ा। इंतजार करते-करते सुबह से शाम हो गई, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल पाया। वजह प्रशासकीय खींचतान को बताया जा रहा है। मुद्दे ने तूल पकड़ा तो आखिर में डॉ. बीएस डावर ने अपनी जेब से महिलाओं को भुगतान किया।

स्वास्थ्य केंद्र के सीबीएमओ का चार्ज पूर्व में डॉ. एसएस गडरिया के पास था। महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद उन्हें हटाकर डॉ. बीएस डावर को चार्ज दिया गया। गत 4 सितंबर को उन्होंने पदभार ग्रहण भी कर लिया, लेकिन आहरण-संवितरण अधिकार नहीं मिले। इधर, सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी कैंप रखा गया था। यहां 22 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन किए गए। शासन के मापदंड के अनुसार प्रत्येक महिला को 600 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाना थी। चूंकि डॉ. डावर के पास आहरण-संवितरण अधिकार नहीं थे, ऐसे में महिलाओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने में अड़चन खड़ी हो गई। बात सीएमएचओ तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के आदेश दे दिए। ऐसे में सीबीएमओ डॉ. डावर ने अपने पास से सभी 22 महिलाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

निर्देश दिए हैं

^डॉ. भुवानसिंह डावर को एक तरफा चार्ज लेने के आदेश किए थे। नसबंदी कराने वाली महिलाओं को तत्काल प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। -डॉ.रजनीडावर, सीएमएचओ,झाबुआ

अपने पास से किया भुगतान

^मेरे पास फिलहाल आहरण-संवितरण अधिकार नहीं है। इसलिए अपने पास से सभी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। डॉ.बीएस डावर, सीबीएमओ,कल्याणपुरा