पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाबुआ. सद‌्गुरु घनश्याम प्रभु छोटे बाबजी के तीन दिवसीय जन्म

झाबुआ. सद‌्गुरु घनश्याम प्रभु छोटे बाबजी के तीन दिवसीय जन्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ. सद‌्गुरु घनश्याम प्रभु छोटे बाबजी के तीन दिवसीय जन्म शताब्दी महोत्सव का आगाज सोमवार शाम को शोभायात्रा के साथ हुआ। शाम 5 बजे गोपाल कॉलोनी स्थित गोपाल मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान गुरुभक्तों में जबर्दस्त उत्साह नजर आए। गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते गोपाल प्रभु के भक्त निकले। घर-घर यात्रा का स्वागत किया गया। इसके पश्चात मंदिर में गुरुभक्तों द्वारा सत्संग स्मरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सभी ने अपने अनुभव सुनाए। महोत्सव के तहत मंगलवार सुबह 9 बजे आरती होगी। इसके बाद गुरु ऊं के जाप किए जाएंगे।

शोभायात्रा निकली, घनश्याम प्रभु का जन्म शताब्दी महोत्सव शुरू