निधन/श्रद्धांजलि
पेटलावद | सेवानिवृत्तप्रधानाध्यापक एके श्रीवास्तव की प|ी पुष्पलता श्रीवास्तव का निधन हो गया। पुत्र प्रभात अनुराग श्रीवास्तव ने मुक्तिधाम पर मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में नगर के ब्लॉक कांंग्रेस अध्यक्ष सुरेश मुथा, हनुमंतसिंह डाबड़ी, नीलेश मीणा, महेंद्रप्रतासिंह राठौर, समाजसेवी मन्नालाल हामड़, मनीष हामड़, गोपाल ठाकूर, मोहनसिंह ठाकुर आदि ने भाग लेकर श्रद्धांजलि दी।
गंगाबाईजैन
झाबुआ | पीएचईके उपयंत्री दिनेश जैन की माताजी गंगाबाई दुलीचंद जैन (83) का रविवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार सुबह अनास नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि श्रीमती जैन के बेटे दिनेश, राजू, संतोष पारस ने दी। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश डोशी, समाजसेवी राजेशसिंह गौतम, श्वेतांबर जैन समाज के संजय मेहता, रोटरी क्लब के संजय कांठी, कमलेश पटेल, जितेंद्रसिंह सोलंकी सहित सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने मौजूद रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।