पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, धार सामान्य

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, धार सामान्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगदड़,पत्थरबाजी और लाठी चार्ज के बाद रविवार रात शहर में फैला तनाव नागरिकों के धैर्य से सोमवार शाम होते-होते छंट गया। हालात तेजी से सामान्य हुए। रात में ओटलों पर बैठे लोगों को डंडे फटकार पुलिस ने घरों में जाने को कहा, तब माहौल तनावपूर्ण हो चला था। गली-गली सायरन बजाती गाड़ियों और हेलमेट-जैकेट पहने पुलिस जवानों की चहलकदमी से रात 10 बजे ही शहर सुनसान हो गया। मोबाइल से लोग माहौल की जानकारी लेने लगे और अफवाहें शुरू हो गई। सोमवार की सुबह कैसी होगी, यह सवाल कौंध रहा था लेकिन छिटपुट घटनाओं पर पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन से स्थिति देर रात तक नियंत्रण में आने लगी। जिले के थानों और झाबुआ, इंदौर से दो से ढाई घंटे में धार पहुंचे फोर्स को रातभर चप्पे-चप्पे पर तैनात रखा गया। सोमवार सुबह लोग सामान्य दिनों की तरह बाहर निकले। बच्चे यूनिफॉर्म में स्कूलों को चल पड़े। सबकुछ सामान्य देख पुलिस ने कोई सख्ती नहीं दिखाई। सिर्फ एहतियात के तौर पर चौराहों पर फोर्स तैनात रखा। पुलिस ने सोमवार सुबह तनाव की मूल वजह छेड़छाड़ करने वाले आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य एफआईआर भी दर्ज की।

रात9.30 बजे गर्माया था माहौल, नारेबाजी की

पट्ठाचौपाटी पर जाकिर नाम के युवक द्वारा एक 13 साल की बालिका से छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज होने के बाद देर तक थाने पर भीड़ मौजूद थी। रात करीब 9.30 बजे दूसरे समुदाय का युवक बीच में खड़ा देख भीड़ उसके पीछे दौड़ पड़ी। युवक भागा और बस स्टैंड मार्ग स्थित अपने परिचित के घर में घुस गया। भीड़ भी घर में घुस गई। उक्त घर के सदस्य आसपास के लोग पीछा करने वालों के सामने डंडे लेकर खड़े हो गए। एक मीडियाकर्मी से भी मारपीट की गई। थाना करीब होने से तत्काल पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इसके बाद जमकर नारेबाजी चलती रही। रात 10.30 बजे इसी घर के सामने फिर कुछ लोग अचानक आए और पुलिस की मौजूदगी में पत्थर फेंक कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लाठी भांजते हुए इन्हें खदेड़ा। पत्थरबाजी के जवाब में उक्त घर से कुछ लोग हथियार लेकर बाहर निकले। दूर खड़े दूसरे पक्ष के लोग नारेबाजी करते रहे।

छिटपुटघटनाओं के बाद हरकत में आई पुलिस

घटनाके बाद कुछ देर में शहर के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट घटनाएं होने लगीं। गुलमोहर कॉलोनी-कुम्हारगड्ढा रोड पर लोग पत्थर-हथियार लेकर सड़क पर गए। पट्ठा चौपाटी पर कु