सचिव को दी विदाई
न्यूज़ इनबॉक्स
सचिव को दी विदाई
घुघरी | ग्रामपंचायत सचिव गोपालदास बैरागी का स्थानांतरण होने पर सोमवार को ग्रामवासियों ने विदाई समारोह आयोजित किया। ग्रामीणों ने उनका सम्मान कर अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस अवसर पर कन्हैयालाल बसेर, रमेशचंद्र पोरवाल, विजयसिंह राठौर, गोवर्धनलाल पोरवाल, प्रवीण बसेर, वीरेंद्र बसेर आदि मौजूद थे। संचालन मनोहरलाल बसेर ने किया। आभार गोवर्धनलाल गरवाल ने माना।
अणुस्मृति दिवस कल से
पेटलावद | श्रीसंघ सचिव जितेंद्र मेहता ने बताया आचार्य भगवन उमेशमुनिजी के सम्मान में तीन दिवसीय अणु स्मृति दिवस 17 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। 17 को संकल्प दिवस, 18 को सामायिक 19 को गुरुभक्ति अभिव्यक्ति दिवस एवं सामूहिक एकासने एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।
संशोधितआदेश जारी करने की मांग
झाबुआ | रविवारको पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य को शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपकर पुरुष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संशोधित आदेश जारी करने की मांग की। संगठन के जिला संयोजक अनिल कोठारी ने बताया संगठन का प्रतिनिधि मंडल प्रभारी मंत्री से मिला था। सभी ने युक्तियुक्तकरण आदेश में व्याप्त विसंगतियों से उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने समस्या निराकरण का आश्वासन दिया।
परिवारको ढांढस बंधाया
झकनावदा | कस्बेके वरिष्ठ नागरिक गणपतालाल विश्वकर्मा के निधन पर कांग्रेस के युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया उनके निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा भी मौजूद थे। नेताद्वय ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
शोकसंवेदनाएं व्यक्त की
थांदला | राष्ट्रपतिपुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त सीनियर रेलवे पुलिस कमिश्नर रामसिंह डामोर की माताजी चंद्राबेन डामोर का गतदिनों निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, वीरसिंह भूरिया, विधायक कलसिंह भाबर, ओपी भट्ट, सेवानिवृत्त प्राचार्य जगदीश शुक्ला, रमाकांत भट्ट, वीआर अरोरा, शिक्षक संघ अध्यक्ष संयम शर्मा आदि ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
स्वास्थ्यकेंद्र पर लगी मरीजों की कतार
पिटोल | होम्योपैथिकनिजी चिकित्सकों के सोमवार को हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की कतार लग गई। आसपास के क्षेत्रों से भी ग्रामीण उपचार के लिए यहां पहुंचे। दोपहर दो बजे तक स्वास्