पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, रीडर सस्पेंड

कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, रीडर सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलएसडीएम कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने तहसीलदार के रीडर पवन शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और राजस्व निरीक्षक अशोक भारती को कारण बताओ नोटिस से तलब किया है। रीडर पवन शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने तहसील कार्यालय में प्रस्तुत हुए प्रकरणों को पंजी में दर्ज नहीं किया था। ऐसा ही कसूर आरआई भारती के मामले में पाया गया। एक अन्य कार्रवाई में कलेक्टर ने जनपद पंचायत जौरा के सहायक यंत्री महेश दत्त शर्मा, कैलारस के एई रतीराम सुमन, मुरैना के एई आरके गुप्ता सहित आरपी द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उक्त चारों मंगलवार को समीक्षा बैठक से नदारद रहे।

मुरैना। तहसील कार्यालय का निरीक्षण करतीं कलेक्टर।