- Hindi News
- रथ यात्रा निकालकर कृषि योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपाई
रथ यात्रा निकालकर कृषि योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपाई
सुमावलीमंडल क्षेत्र में 25 से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव के दौरान गांव-गांव केवल रथ यात्रा निकाली जाएगी, बल्कि कृषि के विकास के लिए ग्रामीणों को मप्र सरकार द्वारा चलाई योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यह फैसला सोमवार को सुमावली भाजपा मंडल की बैठक के दौरान लिया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष धारा सिंह कुशवाह ने की। शासन की योजनाओं से आम ग्रामीणों को अवगत कराने रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में राम नरेश शर्मा, धर्मेंद्र गर्ग, विनोद शर्मा, रामनरेश यादव, अनार सिंह, आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
भारतीयजनता युवा मोर्चा की बैठक आयोजित: कैलारसमें डॉ. मानसिंह धर्मशाला में बीते रोज भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनूप गर्ग ने की। बैठक के दौरान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक वृहद पौध रोपण कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर पौध लगाए जाने का संकल्प लिया गया।